संजय कुमार, संवाददाता पलासी, अररिया
पलासी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपित पलासी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में डेहटी गांव निवासी एकराम उर्फ यासीन, जिनके विरुद्ध न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अररिया के न्यायालय में जीआर-1152/2017 का मामला दर्ज है।वहीं, पोठिया वार्ड संख्या छह निवासी गोविंद यादव, तथा राजेश कुमार यादव, को जीआर-3271/2023 के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा डेहटी ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या एक निवासी राजा कुमार, को विशेष उत्पाद न्यायालय अररिया में लंबित एसपीएल-787/2022 के मामले में गिरफ्तार किया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई में कुल चार आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है


















