संजय कुमार, संवाददाता पलासी अररिया।
पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव में दरवाजे पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में वाहन चोरी कर लिया। घटना के बाद वाहन मालिक ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पलासी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित कुजरी वार्ड संख्या-01 निवासी इस्माइल (80 वर्ष) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने किशनगंज से एक पुरानी पिकअप गाड़ी खरीदी थी। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR37P-4491 है। इसके बाद उन्होंने नियमानुसार एग्रीमेंट के माध्यम से गाड़ी अपने नाम कराई थी। बीते 10 नवंबर की रात करीब आठ बजे उन्होंने अपनी गाड़ी दरवाजे पर खड़ी की और खाना खाने के बाद सोने चले गए। अगले दिन सुबह उठने पर देखा कि दरवाजे पर खड़ी पिकअप गाड़ी गायब थी।इसके बाद उन्होंने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों द्वारा गाड़ी चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर है।





















