नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
अमृत भारत योजना के तहत बारसोई रेलवे स्टेशन के निकट रेल लाइन के ऊपर से रोड ओवर ब्रिज बनाए जाने को लेकर आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा एक साथ सैकड़ो ओवर ब्रिज/ रेलवे अंडरपास इत्यादि का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। जिसको लेकर शिलान्यास समारोह का आयोजन रेल प्रशासन द्वारा किया गया है। इससे संबंध में चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हरिओम कुमार ने बताया कि शिलान्यास सभा का आरंभ 10:45 बजे से शुरू हो जाएगा जिसमें क्षेत्र के वरीय प्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यक्रम से जुड़ने लगेंगे। तथा 12:00 बजे के आसपास मोदी जी द्वारा वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एसएच कटिहार बलरामपुर राज्य सड़क में बारसोई स्टेशन के निकट दयचन रेल गेट के ऊपर से रोड ओवरब्रिज बनने जा रहा है। इससे सड़क मार्ग की बाधाऐं कम होगी। लोग रेल गेट की बाधा को झेलने बीना सीधे तौर पर आवागमन करे सकेंगे बताते चले की इसके बाद बारसोई स्टेशन से सटे पश्चिमी छोर पर बने रेलवे ढ़ाला में रोड ओवरब्रिज बनाने की योजना है। इसी सड़क पर उक्त रेलवे ढ़ाला के स्थान पर बिना ओभर ब्रिज बने लोगों की समस्या का पूर्ण निदान नहीं हो सकता। क्योंकि दोनों रेल गेट की दूरी आपस में डेढ़, 2 किलोमीटर है।






















