
पलासी थाना क्षेत्र के पैचेली पंचायत, भीखा वार्ड संख्या 09 निवासी राहील पिता स्वर्गीय इस्लाम ने अपनी खरीदी हुई जमीन पर जबरन मिट्टी भराई कर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

राहील के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2019 से 2023 के बीच स्वर्गीय रेजी लाल यादव एवं पन्ना लाल यादव, निवासी सिंगापुर, थाना जोकीहाट, जिला अररिया के वारिसों से तीन केवाला के माध्यम से कुल 19 डिसमिल जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन खाता संख्या 509, खेसरा संख्या 1479, मौजा सिसौना, थाना नंबर 239, तौजी नंबर 08/8 में स्थित है।
आरोप है कि इसी खाते से जमीन खरीदने वाले कुछ अन्य लोगों द्वारा वर्ष 2024 से उनकी खरीदी हुई जमीन पर विवाद किया जा रहा है। शनिवार, 23 नवंबर 2026 को ट्रैक्टर और जेसीबी के माध्यम से जमीन पर मिट्टी भराई कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया।
राहील ने बताया कि मिट्टी भराई करने वालों में नुरुल हुदा, मसूद, मासूम एवं समसुल, पिता सुलेमान, तथा शाहनवाज, निवासी फरसाडांगी पंचायत, भगवानपुर, थाना जोकीहाट, जिला अररिया सहित 15 से 20 लोग शामिल थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे जमीन पर मिट्टी भराई रोकने पहुंचे तो आरोपितों ने गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उनके सीने पर चढ़कर जान से मारने की धमकी दी गई। राहील के अनुसार, आरोपितों ने चाकू से हमला कर उनकी जान लेने की बात भी कही।
राहील ने बताया कि इससे पूर्व भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें थाना स्तर पर धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई थी। ताजा घटना की सूचना उन्होंने तत्काल पलासी थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलने पर गश्ती दल में तैनात एसआई रजनीकांत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की।
पीड़ित ने प्रशासन से अपनी खरीदी हुई जमीन की सुरक्षा और आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ है। संबंधित पुलिस पदाधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया है। उक्त जानकारी सुबह 10 बजे प्रा
प्त हुई है।















