नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
विपरीत परिस्थिति में गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी का निडर होकर जवाब देते हुए अल्तापुर की टीम के होनहार बल्लेबाज इमरान ने मात्र 19 गेंद पर 74 रन ठोक डाले परंतु इसके बाद भी अल्तापुर की टीम मुकाबला नहीं जीत सकी। क्योंकि इससे पहले स्थानीय बिघोरहाट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 294 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। बता दें कि
बिहार बंगाल अंतर राज्यीय विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट विघोरहाट के फाइनल मुकाबले में विघोर हाट कि टीम ने पश्चिम बंगाल के अल्तापुर टीम को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया लिया है। वहीं शनिवार को विघोर हाट के ऐतिहासिक मैदान में हजारों लोगों की उपस्थिति में फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने भी भाग लिया। ज्ञात हो कि कि बिघोरहाट में आयोजित उक्त टूर्नामेंट में बंगाल बिहार के कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। तथा अंत में स्थानीय विघोर हाट की टीम और निकट ही सीमा पर पश्चिम बंगाल के अल्तापुर की टीम में फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिघोरहाट की टीम 20 अवोर में 294 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। वहीं बिघोर की ओर से सर्वाधिक 103 रन डॉक्टर फैयाज ने बनाया। जबकि उपकप्तान मो० हबीब ने 83 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं मिडिल ऑडर में बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद सजीफुल ने 16 गेंद पर 46 रनों कि विस्फोटक बल्लेबाजी की। बता दें की उक्त मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने वाले टीम बिघोरहाट बन गई है। वहीं जबाव में अल्तापुर कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 294 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। अल्तापुर टीम की और से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज मोहम्मद इमरान जो महज 19 गेंद पर 74 रन की यादगार पाली खेली, एक तरफ जहां विजेता टीम ने खिताब जीता वहीं दूसरी तरफ अल्तापुर टीम के खिलाड़ियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं खेल का आनंद लेने के लिए बारसोई एसडीओ दीक्षित स्वेतम, प्रखंड प्रमुख मोहम्मद जिन्नाह, बिघोर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुजफ्फर हुसैन, पंसस मोहम्मद एहसान, पूर्व मुखिया असगर अली, इत्यादी लोग मैदान में उपस्थित थे तथा इन लोगों खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया ।
वही पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर एसडीओ श्री दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी युवाओं में इस प्रकार का खेल प्रेम और टैलेंट है। यह देखकर और जानकर बहुत खुशी हुई, उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल का प्रदर्शन अक्सर शहरों में होता है। परंतु ग्रामीण युवा भी आजकल पेशेवर खिलाड़ियों की तरह खेल रहे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगा। इस तरह क्षेत्र में खेल का विकास होता रहे खेल के जरिए लोग आपस में मिलते हैं आपसी प्रेम बढ़ता है। तथा शारीरिक तंदुरुस्ती भी बनी रहती है। वहीं मोके पर मो० आय्यूब, मो० हैदर, मो० हुसैन, मो० मोमिन, मो० रेहान, मो० राजा, साहिद इत्यादि व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






















