नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
पश्चिम बंगाल से आकर बिहार में मनमानी तरीके से ईंट भट्टा चलने,जेसीबी से उपजाऊ जमीन को खोदने और ट्रैक्टर से गांव के अंदर मिट्टी ढोने से उड़ने वाली धूल से परेशान ग्राम वासियों ने रविवार को ऐसे मनमानी करने वाले किंग भट्ठा संचालक के विरोध में प्रदर्शन किया। तथा प्रशासन से हस्तक्षेप करते हुए राहत दिलाने की मांग की है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीमा से सेट करणपुर पंचायत में बंगाल के एक संचालक द्वारा एक ही गांव में दो दो ईटा भट्ठा चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं जेसीबी मशीन से उपजाऊ जमीन को खोद कर बंजर भी बनाया जाता जा रहा है। और इन्हीं मिट्टी को ईंट भट्टे में उपयोग करने के लिए गांव के किनारे बसे भट्ठों में ट्रैक्टर के माध्यम से ढ़ोया जाता है। जिससे सुबह शाम ट्रैक्टर के शोर के साथ-साथ ट्रैक्टर से उड़ने वाली धूल से ग्रामीण काफी परेशान हो गए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने किंग भट्ठा संचालक से शिकायत भी की परंतु शिकायत के बाद भी उनकी मनमानी बदस्तूर चालू है।
वहीं इस संबंध में स्थानीय वार्ड सदस्य राजकुमार, मोहम्मद इकबाल इत्यादि लोगों ने कहा कि ट्रैक्टर के पहिए के नीचे से और ट्रैक्टर की ट्राली से उड़ने वाली धूल से हम ग्रामीण काफी परेशान हैं। घर आंगन,दीवार,खिड़की, दरवाजा सब दिन भर चलने वाली ट्रैक्टर के चलते धूल से भर जाता है। खाना बनाकर घर में रखते ही खाने के ऊपर धूल जमा हो जाती है। खेलते हुए बच्चे या काम करते हुए लोगों की आंखों में धूल चली जाने से काफी परेशानी होती है। यहां तक कि हम लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी होती है। हम लोगों ने किंग भट्ट के संचालक से इस संबंध में शिकायत भी की है। परंतु वह अपना मनमानी बंद नहीं कर रहे हैं। इसलिए मजबूर होकर हम लोगों ने आज प्रदर्शन किया है। और प्रदर्शन के माध्यम से जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई से इस संबंध में भट्ठा संचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग करते हैं। वहीं इस अवसर पर वार्ड सदस्य ऐनुल हक,मोहम्मद अफसार,अजीत शर्मा,अरुण कुमार शर्मा,






















