नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय भरगामा के प्रांगण में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के भरगामा इकाई का चुनाव संपन्न हुआ।चुनाव जिला चुनाव समिति द्वारा नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक सुदेश कुमार ठाकुर, जिला प्रतिनिधि फारबिसगंज एवं निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ,राज्य प्रतिनिधि फारबिसगंज की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें अंचल अध्यक्ष पद पर संजय कुमार चौपाल , वरिय उपाध्यक्ष परमानंद साह एवं धर्मेंद्र कुमार , उपाध्यक्ष हारून रशीद , मानिकचंद टुडू , प्रमोद कुमार चौपाल , अंचल प्रधान सचिव रुपेश कुमार , उपसचिव छठ्ठू राम , संजीव कुमार , सचिव महानंद मंडल , शमीम अख्तर, मनीष कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद , कार्यालय सचिव सरोज कुमार , अंकेक्षक उषा रानी का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित प्रधान सचिव रूपेश कुमार ने संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संघ शिक्षकों से जुड़ी की समस्या का निष्पादन करेगा। मौके पर प्रखंड के सैकड़ो शिक्षकों के साथ-साथ अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ फारबिसगंज के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र विश्वास जिला चुनाव समिति, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अररिया के रमेश कुमार साह एवं अभिषेक रंजन मौजूद थे।






















