नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
बारसोई में पदास्थापित निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका को गुरुवार की शाम को वरीय पदाधिकारी और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सैकड़ो कर्मियों और पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों एंव आम लोगों ने भावपूर्ण विदाई दी। बता दें कि अच्छे व्यवहार के चलते क्षेत्र में लोकप्रिय प्रियंका के विदाई के विषय में सुनते ही एकाएक काफी लोग जमा हो गए। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम, भूमि उपसमाहर्ता कुमारी प्रियंका के साथ-साथ प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम तथा दर्जनों पदाधिकारी की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड के सभा भवन में किया गया। जहां नए पदास्थापित बीडीओ हरिओम कुमार शरण का लोगों ने स्वागत भी किया। वहीं एक तरफ विदाई हुई तो दूसरी तरफ आने वाले का स्वागत व सम्मान भी किया गया। एक तो महिला दूसरे व्यवहार कुशल होने के चलते विदाई के समय जानने पहचानने वालों की आंखें नाम हो गई।
तथा जाते-जाते निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका भी फूट-फूट कर रोई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने कहा कि नौकरी पेशा में इस प्रकार तबादला और पदास्थापना होता रहता है। परंतु कुछ लोग अच्छे व्यवहार के होते हैं जो की वर्षों तक याद रहते हैं। तथा जिंदगी भर अच्छे लोगों की कमी खलती है। वहीं अनुमंडलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि लोगों का प्यार और विश्वास ही हम लोगों की पूंजी है। इसी के सहारे हम लोग अपना घर गांव शहर छोड़ कर आप लोगों के गांव में आकर अपनी सेवा देते हैं। बदले में आप लोगों से भरपूर प्यार मिलता है। इसी के सहारे हम लोग नौकरी जीवन बिता लेते हैं। वहीं इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद जिन्ना, सामाजिक कार्यकर्ता फखरुद्दीन अली अहमद। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद, प्रखंड क्षेत्र के पत्रकार गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






















