-परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार
बारसोई आबादपुर मुख्य सड़क पर रंजन पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने 7 वर्षीय बच्चे को रौंद डाला। घटनास्थल पर कुछ देर रुकने के बाद जब अन्य लोग बच्चों को देख रहे थे उसको संभाल में लगे थे। इस बीच मौका का फायदा उठाकर कुछ अन्य लोगों के इशारे पर बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं जब बाइक लेकर ठोकर मारने वाला व्यक्ति भाग रहा था तो पीछे से एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, उक्त वीडियो में साफ पता चल रहा है कि कुछ लोग बाइक सवार को भगाने के लिए इशारा कर रहे हैं। तथा बाइक का नंबर प्लेट भी वीडियो में आ गया है। उक्त वीडियो के अनुसार बाइक का नंबर बी आर 39 ए/ पी 0289 है। तथा पीछे से बाइक भारी भरकम पल्सर जाति की आधुनिक बाइक लगती है। बता दें की घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं निकट के बस्ती डटियन बरतल्ला के रहने वाले नंदलाल नुनिया सड़क के किनारे कुछ दूरी पर खेतों में ही काम कर रहे थे। और उनके साथ बच्चे भी थे।
इस बीच 7 वर्षीय मृतक मोहन को प्यास लगी तो पानी पीने के लिए सड़क के उस पार रोड निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट साइट पर पानी पीने के लिए गया। वापसी के क्रम में तेज रफ्तार बाइक ने बच्चों को इतनी जोर से ठोकर मारी की बच्चा वहीं बेसुध होकर गिर गया। लोगों के चिखने चिल्लाने और भीड़ की गहमा गहमी के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उस वक्त बच्चे की सांसे चल रही थी। परंतु अनुमंडलीय अस्पताल लाते लाते बच्चे के प्राण पखेरू उड़ गए। वहीं इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक प्रेम कुमार ने बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक प्रखंड के बेलवा पंचायत अंतर्गत मलतीपुर का है। और समाचार लिखे जाने तक बरतल्ला के आधा दर्जन युवक बाइक सवार के को ढूंढते हुए उनके गांव और घर गए हैं। वहीं दुर्घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।






















