नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरिया गांव में आयोजित दो दिवसीय मुफ्त नेत्र जांच शिविर में कुल 330 रोगियों के आंखों की जांच के साथ इलाज हुआ। तथा रोगियों को दवा भी दी गई। इसके साथ ही लगभग पांच दर्जन रोगियों को चश्मा और 40 लोगों रोगियों के ऑपरेशन कि सलाह दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक सह नेत्र चिकित्सक कुर्बान अली ने कहा कि एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर अधिक रोगी के चलते दो दिवसीय शिविर में परिणत हो गया। पहले दिन सुबह से शाम तक जांच करते हुए 280 रोगीयों को ही देखा जा सका। शेष 50 रोगियों का इलाज दूसरे दिन शनिवार को संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों को ऑपरेशन की सलाह दी गई है। उन लोगों से सिर्फ सामान के लागत की कीमत पर ऑपरेशन किया जाएगा। दवा और डॉक्टर की फीस बिल्कुल मुफ्त है। तथा लगभग पांच दर्जन रोगियों के लिए चश्मा बनाया जा रहा है। जो कि जल्द हीउन लोगों के बीच वितरित कर दिया जाएगा।






















