नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा – सैफगंज भाया महथावा मुख्य सड़क मार्ग चौड़ीकरण नहीं होने की वजह से लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणो और जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को ब्लॉक चौक के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया । जिसके चलते सड़क पर दोनों किनारे गाड़ियों की लाइन लग गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीण बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद करीब आधे घंटे बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर से हटे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का आरोप था कि सड़क निर्माण विभाग सहित क्षेत्रीय सांसद , विधायक द्वारा इस क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। जबकि काफी दिनों से प्रखंड मुख्यालय से महथावा बाजार होते हुए सैफगंज चौक तक सडक पथ को चौडीकरण करने की नितांत जरूरत महसूस की जा रही है। प्रदर्शनकारिर्यों का कहना था कि यह सडक दो एनएच से जुडा है। इसलिए लोग इस सडक मार्ग का बाईपास सडक के रूप में इस्तेमाल करते है।
जिसके चलते इस सडक मार्ग पर हजारों छोटी बडी गाडियों की आवाजाही प्रतिदिन होती है। वही शाम के वक्त बड़ी वाहन के गुजरने के समय दोपहिया वाहन चालक को काफी परेशानी होती है। चालक को सडक से उतरकर कच्ची में वाहन खड़ा करना पडता है। लेकिन सिंगल सडक रहने के चलते इसकी चौठाई काफी कम है। लिहाजा हमेशा कही न कही इस सडक पर दुर्धटनाए होते रहती है। सडक किनारे फ्लैंक में मिट्टी भराई व सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समाजसेवी अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, युवा नेता बबलु कुमार रजक, राजद नेता मुन्ना मेहता , जयप्रकाश पोद्दार, जयनाथ शर्मा ,सौरभ सिंह , चंदन सिंह ,मनोज मंडल,राजेंद्र सिंह चौहान , नवल सिंह , एआईएम नेता शोएब आलम , पांडव यादव , संतोष राम ,सदानंद राम , शाहेब सिंह ,सनी झा , संजीव झा,अमर चौहान सहित कई लोगों का कहना था कि अररिया – सुपौल एन एच 327 ई सडक के सुकेला मोड से शुरू होकर यह सडक भरगामा बाजार , रघुनाथपुर मवेशी हाट , महथावा बाजार , सिमरबनी बाजार होते हुए सैफगंज चौक पर फारविसगंज – कुर्सेला एनएच सडक से मिलती है। इसी सडक किनारे भरगामा ब्लॉक , थाना , अस्पताल आदि सरकारी संस्थान भी है। लिहाजा इस पुरानी व कम चौडाई वाली सडक पर अत्याधिक वाहनों का दवाव रहता है। वही इस सडक पथ में कई बाजार होने के चलते बड़ी बड़ी ट्रकों की भी आवाजाही होती है। इतना ही नही सुपौल जिला के गोविन्दपुर बाजार जाने बाली सडक और छातापुर , चरणें बाजार आदि जगहों पर जाने वाली सडक भी इसी सडक से निकली है। लिहाजा वाहनों का अत्यधिक दवाब रहता है। जब ट्रक ,बस आदि वाहन गुजरती है तो दुसरी गाडियों को रूकना पडता है।वहीं सडक में कई स्थानों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते कई स्थान दुर्धटना का हाॅट स्पाॅट बना हुआ है। इधर प्रदर्शनकारीयो का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी अशोक सिंह ने बताया हाल ही मे सडक निर्माण विभाग द्वारा सुकेला से महथावा बाजार तक सड़क का मरम्मती कारण के लिए जो पिचिंग किया गया है। उससे सड़क काफी ऊंचा हो गया है।जिसके चलते साइड देने के क्रम में जो गाड़ी पिचिंग से नीचे उतरती है। उसे पुनः पीच पर वाहन चढ़ने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कहा घनी आबादी वाले क्षेत्र होकर गुजरने वाली 25 किलोमीटर लम्बी इस सड़क से सुपौल जिला के भी एक दर्जन गांव के लोग आवागमन करते है। फलस्वरूप इस सडक के चौडीकरण की जरूरत काफी दिनों से महसूस की जाने लगी है। उन्होंने बताया सड़क सिंगल रहने के चलते 2 दिन पूर्व जागेश्वरी गैस एजेंसी गोदाम के सामने एक खड़ी ट्रक में मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दिया। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। कुछ समय पुर्व इसी सडक पथ मे रघुनाथपुर हाट के समीप ट्रक की ठोकर से महथावा निवासी बढई रधुनाथ शर्मा की आन स्पाॅट मौत को भी इसी परिपेक्ष में देखा जा रहा है। इससे पहले भी कई घटना इस सडक पथ पर घटित हो चुकी है । कहा कि अगर सडक चौडी रहती तो शायद इन लोगो की जान बच जाती। हालांकि छोटी-मोटी दुर्घटनाएं तो नित्य दिन होती है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री और अररिया के डीएम से उक्त सड़क की चौडीकरण करवाने की मांग की है।






















