नजरिया न्यूज। भरगामा।
अररिया लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सभा भवन में बीडीओ शशिभूषण सुमन की अध्यक्षता में
ने सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस क्रम में मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन का आदेश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए पहुंच पथ की स्थिति के साथ-साथ पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप, शेड एवं भवन की स्थिति के बारे में सेक्टर अवगत कराएं। ताकि चुनाव से पहले उसे दुरुस्त कराया जा सके। बैठक में वैसे मतदाता जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है।
उनकी पहचान कर अवगत कराने की बात कही गई, जबकि दिव्यांग मतदाता की भी जानकारी देने की बात कही गई। मतदाता सूची में अशुद्धि को लेकर शुद्धिकरण करने और जिन मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है। वैसे मतदाताओं की सूची बनाकर देने की बात कही है। बीडीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्रों पर अधिक भीड़ नहीं हो। इसके लिए एक हजार की आबादी पर बूथ बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुल 165 मतदान केंद्र बनाया जा रहा है।
यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,96,095 है। बैठक में सौरभ कुमार कार्यपालक सहायक,
यशी कर्ण कार्यपालक सहायक, राजेश कुमार प्रखंड समन्वयक, नवीन कुमार कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव शिवबली कुमार, पंचायत सचिव राकेश कुमार, तकनीकी सहायक गौरव कुमार, तकनीकी सहायक, जालंधर कुमार राजस्व कर्मचारी सहवाज कैफी के मनरेगा सत्येंद्र कुमार पंचायत सचिव उपेंद्र कुमार राम पंचायत सचिव राकेश कुमार तकनीकी सहायक बबलू पंडित पंचायत सचिव गौतम कुमार पासवान राजस्व कर्मचारी ऋतुराज कुमार अंचल अमीन प्रभात कुमार प्रभास कुमार तकनीकी सहायक उपस्थित थे।






















