नजरिया न्यूज। भरगामा।
अररिया जिला सहित लंबी दूरी की यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई से तय करते हैं। खासकर रात्रि में पटना जाने वाली बस , सिलीगुड़ी जाने वाली बस सहित बड़े-बड़े ट्रकों की भी आवाजाही होती है। सड़क में गड्ढा के कारण लोगों को आवागमन मे न केवल परेशानी उठाना पड़ रहा हैं , बल्कि हमेशा दुर्घटना का भय सताते रहता है।
स्थानीय युवा नेता बबलू कुमार रजक ने जिला प्रशासन व एनएच सडक निर्माण विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इस खतरनाक रेनकटर की मरम्मत करवाने की मांग की हैं। ताकि आमजन को आवागमन मे हो रही परेशानियों से निजात मिल सके। इधर एनएच डिविजन के एक्सक्यूटिव इंजीनियर रजनीश कुमार ने बताया भरगामा – रानीगंज के बीच एनएच सड़क में सरबाहा नदी पूल के निकट एप्रोच मे हुए रेनकटर को अविलंब ठीक करवाया जाएगा।






















