संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी बरहट गांव में एक महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट, तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला और छिनतई का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता बीबी शबाना खातून ने पलासी थाना में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना बीते चार अक्टूबर की बताई जा रही है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर में थी। इसी दौरान बेगम, मुस्तरी खातून, मो. हसीब, मो. मेहरबान, रिहाना परवीन और मो. असद उल्ला उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।पीड़िता के अनुसार, उसे बचाने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। इसी दौरान उसके गले से चांदी का जेवर और घर में रखे बक्से से 10 हजार रुपये जबरन निकाल लिए गए। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।




















