नजरिया न्यूज़, जोगबनी। राकेश कुमार।
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जोगबनी थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने की।
बैठक में पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने सभी पूजा समितियों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेने का निर्देश दिया। साथ ही पर्व के दौरान प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद श्रीमती रानी देवी सहित दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने का संकल्प लिया।
बैठक के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे पर्व के दौरान आपसी सहयोग बनाए रखें, ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो





















