संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता दरबार में सुनवाई की गई। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की गई।सीओ अंशु कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जनता दरबार में प्राप्त 10 मामलों में से 3 मामलों का दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निष्पादन कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों की सुनवाई पूरी नहीं होने के कारण उन्हें अगले जनता दरबार के लिए सुरक्षित रखा गया है।जनता दरबार के दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और संबंधित दस्तावेजों एवं तथ्यों के आधार पर मामलों के समाधान का प्रयास किया। इस दौरान सीओ अंशु कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मुसरफ हुसैन, सीआई पवन पंडित सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।









