नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
बारसोई स्टेशन के निकट एस एच 98 कटिहार बलरामपुर मुख्य सड़क पर दयचन रेल गेट के पास नया रोड ओवर ब्रिज का शिलान्यास 26 फरवरी को किया जाना है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 फरवरी को किया जाएगा। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए रेल विभाग के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हरिओम कुमार ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन के तहत बारसोई का भी चयन किया गया है। इसलिए यहां वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव भी हो रहा है।
यही कारण है कि बारसोई जंक्शन का चौहमुखी विकास होगा तरह-तरह के नए कार्यालय बनने के साथ मॉडल स्टेशन और प्लेटफार्मों को आधुनिक तरीके से सजाया जाएगा। ज्ञात हो कि आरपीएफ और जीआरपी के लिए नया बैरक और थाना का तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया है। परंतु अभी तक उसका उद्घाटन नहीं हुआ है।






















