नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
तबादला के लगभग दो हफ्ते बाद शुक्रवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण ने निवर्तमान बीडीओ प्रियंका से प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार लिया। बता दें की राज्य में सरकार की डांवाडोल स्थिति से पहले ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के तबादले का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। परंतु ना तो यहां नए पदाधिकारी आए और ना ही यहां के पदाधिकारी को बिर्मित किया गया। बहुत समय बीत जाने के बाद शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी तो आ गए हैं।परंतु अंचलाधिकारी का अभी तक पता नहीं है।
जबकि राजस्व पदाधिकारी से पदोन्नति पाकर अंचल पदाधिकारी बने रानू कुमार प्रशासनिक दबाव के चलते प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंचल का प्रभार देकर कई दिन पहले ही बारसोई अंचल छोड़कर जा चुके हैं। बारसोई में अभी भी अंचलाधिकारी की कुर्सी रिक्त है। नए आए प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंचल का भी प्रभार देखना होगा जब तक की नए अंचलाधिकारी पदभार नहीं ले लेते।






















