संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर पलासी प्रखंड में 5 अक्टूबर को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।शिविर में पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।विशेष शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। एक ही स्थान पर कई आवश्यक सेवाओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।जिला प्रशासन की ओर से शिविर को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। पलासी प्रखंड के पात्र दिव्यांगजन 5 अक्टूबर को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।






