संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ पलासी थाने में प्राथमिकी पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा बिजवार गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता नासरीन ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नासरीन की शादी वर्ष 2023 में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार पिपरा बिजवार निवासी नईम उद्दीन के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब छह माह तक ससुराल में सब कुछ सामान्य रहा। इसके बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग कथित रूप से दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसका एक पुत्र भी है और वह किसी तरह ससुराल में रहकर अपना जीवन-यापन कर रही थी।आरोप है कि 31 अगस्त 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। घटना के बाद से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।प्राथमिकी में पति नईम उद्दीन, ससुर जाकिर, सास कुरेशा, देवर असकार, नाजमीन और खुशबू को आरोपित किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पलासी अररिया सभी संवर्ग के शिक्षकों का मूल आधार टीईटी, एकजुटता ही समय की मांग
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ, अररिया के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को...






