संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत मियांपुर वार्ड संख्या-5 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट एवं छिनतई का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मियांपुर निवासी मो. अलमूस ने पलासी थाना में आवेदन देकर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपितों में मो. हन्नान, मन्नान, जुबैर, सुल्तान, जमील, मसूदा, रुकसाना, नाजरीन, सुगनि, सुमनी एवं बीबी नाइन शामिल हैं।पुलिस को दिए आवेदन में सूचक ने आरोप लगाया है कि जिस जमीन पर उसके पूर्वज वर्षों से घर बनाकर रहते आ रहे हैं, उसी जमीन पर आरोपितों द्वारा कथित रूप से जबरन घर बनाने का प्रयास किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की।सूचक का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान आरोपित घर में घुस गए और चांदी एवं सोने के आभूषण के अलावा करीब 40 हजार रुपये जबरन निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी तथा नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पलासी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।










