नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
भगवान राम -जानकी, लक्ष्मण और हनुमान की विशेष पूजा अर्चना करने, भगवान को भोग लगाने, महा आरती करने के बाद विश्व शांति हवन के उपरांत राम जानकी मंदिर सह चैरिटेबल गौशाला खरुआ में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा हमारोह का समापन शुक्रवार को हो गया। बता दें की गुरुवार 22 फरवरी को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उसके उपरांत दूसरे दिन शुक्रवार को विश्व शांति यज्ञ का आयोजन संचालक सूरज पंडित के द्वारा किया गया। बता दें की सफेद संगमरमर के आदमकद प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा बनारस एवं उड़ीसा से आए आधा दर्जन पंडितों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया।
जबकि उक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य जजमान बेंगलुरु के मालू परिवार के सदस्य रहे। बड़े ही सुंदर माहौल में शांतिपूर्ण पूर्वक ढंग से भक्ति गीतों की धुन में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया तथा अंत में महाप्रसाद ग्रहण करके ही अपने घरों को गए। इस अवसर पर संचालक सूरज पंडित ने कहां की बाहर के यजमानों और अपने गांव और आसपास के लोगों की सहायता से बहुत बड़ा काम पूर्ण हो गया। भगवान की प्रतिमाओं की स्थापना हो गई, अब मंदिर और गौशाला के संचालन में समाज के सभी वर्गों के सहयोग और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। शारीरिक और मानसिक के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी श्रद्धालुओं से सहायता ली जाएगी। ताकि भगवान राम के दरबार में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो।














