नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
गुरुवार को प्रखंड के काजी टोला चौक में पश्चिम बंगाल पुलिस ने दो ज्वैलर की दुकान पर छापेमारी कर चोरी का 10 ग्राम सोना बरामद किया गया। बता दें की 6 फरवरी को सीमा पार, सीमावर्ती अनुमंडल र्माकेट चांचल में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी की दुकान में बड़ी लूटपाट की घटना घटी थी। जिसमें पश्चिम बंगाल के पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्हीं दोनो चोरों कि निशानदेही पर काजी टोला चौक में स्थित मां तारा ज्वैलर्स के दुकान पर छापेमारी की, जिसमें दुकानदार पप्पू कुमार की दुकान से दस ग्राम सोना बरामद किया गया। बता दे कि पश्चिम बंगाल पुलिस अपने साथ पकड़े गए चोरों को भी लेकर आई थी और उन्ही चोरों ने विभिन्न दुकानों में थोड़े-थोड़े करके सोने के जेवरात बेचे हैं। वहीं दूसरी ज्वेलरी के संचालक पुलिस को देखते ही फरार हो गया। उस स्थिति में ज्वेलर्स के दुकान में काम कर रहे एक कर्मी को बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई है। वहीं इस संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस के पदाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि 6 फरवरी को चांचल ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से लगातार छापेमारी चल रही है।
दो चोरों की पहचान पर काजी टोला चौक पर ज्वेलर्स की दुकान में आबादपुर पुलिस की सहयोग से छापेमारी की गई है। मां तारा ज्वैलर्स की दुकान से चोरी किए गए दस ग्राम सोना बरामद हुई है। जिसकी कीमत लगभग 70000 आंकी जा रही है। बता दें की बंगाल पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों चोर प्रखंड के बेलवा पंचायत अंतर्गत नया टोली बेलवा का रहने वाला है। तथा उसमें से एक का नाम सनाउल्लाह है।






















