नजरिया न्यूज। भरगामा।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अररिया मे 26 फरवरी को जन-विश्वास यात्रा कार्यक्रम को लेकर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता व मुख्य अतिथी नरपतगंज के पुर्व राजद विधायक अनिल कुमार यादव व प्रदेश सचिव मेदनी कृष्ण उर्फ टीपू यादव की उपस्थिती में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय बैठक भरगामा मे आयोजित हुई। जिसमे इस बैठक मे मुख्य रूप से अररिया मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन-विश्वास यात्रा को सफल बनाने हेतू अधिक से अधिक संख्या मे राजद कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए अपील की गयी।
राजद के पुर्व नरपतगंज विधायक अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी यादव के जन-विश्वास यात्रा के दौरान प्रखंड के सुकेला मोड़ होकर रोड शो करेगें। जिसमे एक जनसैलाब पुर्व उप मुख्यमंत्री के स्वागत में तैयार रहें व बिगत बर्षो में केंद्र की भाजपा सरकार ने दलितों पिछडो व वंचित समाज का सिर्फ शोषण किया है। देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। महंगाई अपने चरम पर है। कहा कि भाजपा द्वारा लायी गयी नई शिक्षा नीति की वजह सबसे ज्यादा नुकसान एससी, एसटी, और वंचित समाज को हो रहा है। केंद्र सरकार की बढ़ती बेरोजगारी नई शिक्षा नीति जातीय जनगणना एवं कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ राजद सभी प्रखंड मुख्यालयों के लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा।
मौके पर पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना मेहता, राजद नेता अरविंद सिंह, राजद नेता गुरुदेव यादव, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सिकेश यादव, प्रमोद यादव, राजद नेता शशि यादव, पूर्व जिला सचिव अभिनव हिंदुस्तानी, युवा राजद प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार मेहता, शेखर यादव, नंदलाल यादव, सुरेश यादव, एजाज खान, माले नेता बैजनाथ मंडल, नागेश्वर शर्मा, रूद्रानंद यादव, सुभाष पासवान, शकील खान, सुशांत, शिवम सिंह राजपूत, सिपीन यादव, राजेश मंडल, मो मुजाहिद, सुधीर यादव, सीताराम यादव, सुरेश यादव, माले प्रखंड सचिव बैजू मंडल व सैकड़ो राजद कार्यकर्ताओ ने अपन विचारों से अवगत कराया।
प्रदेश सचिव मेदनी कृष्ण उर्फ टीपू यादव ने कहा कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब 25 फ़रवरी से 28 फ़रवरी तक कई ज़िलों में प्रस्तावित जनसभा की जगह अब रोड शो होगा तथा रूट भी चेंज हुआ है। अब 26 फ़रवरी को सुपौल परिसदन से त्रिवेणीगंज से जदिया व प्रखंड के सुकेला मोड़ से रानीगंज होते हुए अररिया पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव। जिसमे राजद परिवार के सभी कार्यकर्ता से अपील है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के इस जन-विश्वास यात्रा के रोड शो मे अधिक से अधिक संख्या मे अवश्य भाग लें।






















