नजरिया न्यूज। भरगामा।
थाना क्षेत्र के कुशमौल – जयनगर मार्ग पर विगत दो साल पहले एक हीरो फाइनेंस के कलेक्शन एक्सक्यूटिव से हुए लूटकांड मे शामिल तीन आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर भरगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अंतरजिला गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी सुपौल जिला के छातापुर थाना क्षेत्र के तमुआ गांव निवासी बेचन यादव के पुत्र अनिल यादव , चरणे गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र नीरज कुमार यादव , राजेश्वरी ओपी क मोहम्मदगंज निवासी मोहन यादव के पुत्र प्रवेश कुमार यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया 15 जनवरी 2023 को कुशमौल गांव स्थित कल्भर्ट के पास हीरो फाइनेंश कर्मी से 37 हजार रूपया लूट मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भरगामा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। छानबीन के क्रम में अपराधियों की पहचान कर उसे नामजद किया गया था। नामजद सभी अपराधी 2 वर्षों से फरार चल रहे थे। बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले के तीन आरोपी को भरगामा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया भरगामा हीरो फाइनेंश के कर्मी नरपतगंज थाना क्षेत्र के मिरदौल गाव निवासी मनीष कुमार सिंह 15 जनवरी 2022 को जयनगर , रघुनाथपुर , एव अन्य स्थानो से 37 हजार रूपया कलेक्शन कर अपने बाइक से वापस घर जा रहा था।
इसी दौरान महथावा – कुशमौल सडक मार्क मे कल्भर्ट के पास दो मोटर साइकिल पर सवार मस्क पहना यूवक पीछे से गाडी ओवरटेक कर रूकवाया तथा हथियार सटाकर बैग मे रखा 37 लूट कर फरार हो गया था। मामले को लेकर हीरो फाइनेंश कर्मी द्वारा भरगामा थाने मे अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इधर थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार आरोपियों पर भरगामा थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। साथ ही अन्य थानों में भी कई मामला दर्ज है।






















