नजरिया न्यूज। भरगामा।
भारी वाहन सहित हजारों वाहन का परिचालन होनेवाले मुख्य मार्ग जो भरगामा प्रखंड को अनुमंडल फारबिसगंज से जोड़ती है। जो आजकल दुर्घटना का हाॅट स्पाॅट बन गया है।
भरगामा महथावा बाजार सड़क दुर्घटना का केंद्र बन गया है। सिंगल सड़क रहने के चलते इस सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। कई बार तो लोगों की जान तक जा चुकी है। हाल ही में इस सड़क पर ब्लॉक चौक के निकट सड़क पार करने के दौरान एक बच्चे को तेज रफ्तार टेंपो ने ठोकर मार दिया जिसका पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बीते मंगलवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुछ महीने पुर्व शंकरपुर फुटानी चौक के पास बाइक पर सवार महिला को ट्रक ने रौंद दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। इस तरह के आंकडे काफी डराने वाले हैं जो सुनकर हीं लोगों की रुह कांप जाती है। हालांकि छोटी-मोटी दुर्घटनाएं तो अक्सर होती रहती है। खासकर बाइक सवार व पैदल लोग हमेशा दुर्घटना की शिकार होते हैं। बताया जाता है कि इस सड़क में सुकेला मोड, ब्लॉक चौक, भरगामा अस्पताल चौक से लेकर मध्य विद्यालय के बीच भरगामा बाजार, सोनार मोड, रघुनाथपुर मवेशीहाट, महथावा गोढी टोला व महथावा बाजार में सड़क को इस कदर अतिक्रमण कर रखा है कि सड़क गली नुमा दिखती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क पर रोड ब्रेकर नहीं रहने की वजह से वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। व सड़क चौड़ी नहीं रहने की वजह से दुर्घटना में खासी वृद्धि देखी जा रही है। 
प्रखंड क्षेत्र के भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, युवा नेता बबलु कुमार रजक, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, वरिष्ठ कार्यकर्ता लड्डू यादव, भाजपा कार्यकर्ता दीपक कुमार मुन्ना, अजय कुमार अमरेंद्र, राजकुमार गुप्ता,राकेश कुमार परिहार,अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव असलम बेग, मो मुख्तार आलम प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय जनता दल,
नारायण मेहता, पांडव यादव, संजय मेहता, चंद्रानंद झा चाणक्य, चुन्नू मेहता, चंदेश्वरी यादव, दीपक झा, डिंपल मेहता, प्रकाश पोद्दार, अजय सिंह, ललित झा, चंदन सिंह, लोकजागरण मंच के अध्यक्ष अजय भारती अकेला , पूर्व पार्षद सत्यनारायण यादव
सहित कई लोगों ने भरगामा अस्पताल से भरगामा बाजार के बीच रघुनाथपुर मवेशीहाट, मुस्लिम टोला मोड़ के दोनों ओर सहित सुकेला मोड़ से लेकर ब्लॉक चौक तक तत्काल रोड ब्रेकर बनवाने व सड़क से अतिक्रमण हटवा कर चौड़ीकरण की मांग की है। लोगों का कहना है कि भरगामा महथावा सड़क सैफगंज फारबिसगंज से जुड़ती है।






















