नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार
प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत अंतर्गत मस्तान चौक के पास स्थानीय ग्रामीणों ने एक 23 वर्षीय युवक मोहम्मद हाशिम को बंधक बनाकर रखा था। और उससे चोरी के संबंध में लगातार पूछताछ कर रहे थे। बता दें कि पिछले कई महीने से शिवानंदपुर और उसके आसपास के गांव वाले खेतों से पंपिंग सेट, बकरी और खाली मकान और भवनों से चापाकल के हेड की चोरी से परेशान हैं। तथा चोर को पकड़ने के लिए किसान कई हफ्तों से काफी सतर्क होकर चल रहे थे। एवं घात लगाए बैठे थे। परंतु फिर भी चोर हाथ नहीं लग रहा था।
वहीं गुरुवार को जब कुछ किसानों ने मोहम्मद हाशिम से चोरी के संबंध में बात की तो चोरी की बात सुनते ही हाशिम सरपट दौड़कर भाग गया। जिसके चलते किसानों का संदेह और भी पुख्ता हो गया और किसानों ने भी कसकर दौर लगाई और हाशिम को पकड़ लिया। हालांकि इस प्रयास में हाशिम के साथ वाला व्यक्ति भागने में सफल रहा। वहीं किसानों ने मस्तान चौक के पास उसे बांधकर उससे पूछताछ की लप्पर- थप्पड़ लगाया, मामला जब आबादपुर पुलिस को पता चली तो पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची , वहीं पुलिस के पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीणों ने कथित चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस संबंध में आबादपुर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक के साथ पूछता चल रही है। परंतु अभी तक ग्रामीणों ने चोरी के संबंध में लिखित आवेदन नहीं दिया है।






















