नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में श्री बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन का समापन हो गया।
इससे पूर्व विद्वान पंडितो द्वारा रामचरितमानस पाठ के साथ अष्टयाम की शुरुआत हुई थी । इसके बाद करीब आधा दर्जन कीर्तन मंडलियों द्वारा हरिनाम का अखंड जाप संकीर्तन शुरू किया गया।
हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अष्टयाम को लेकर मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हरे राम , हरे राम , सीता राम की धुन से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान होता रहा।
अष्टयाम संकीर्तन में शंकरपुर स्थानीय कीर्तन मंडली , मानुलह पट्टी कीर्तन मंडली, पंचगछिया कीर्तन मंडली, शंकरपुर मधेपुरा कीर्तन मंडली, बैलारी मधेपुरा कीर्तन मंडली ने ,हरे राम हरे कृष्ण के धुन पर श्रद्धालु को भावविभोर कर दिया।
भजन कीर्तन मंडली के द्वारा अपने भक्ति धुनों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में तब्दील कर दिया वहीं ग्रामीण बताते हैं कि अखंड अष्टयाम संकीर्तन के आयोजन होने से समाज में समरसता का भाव पैदा होता हैं। इस भागदौड़ भरी दिनचर्या के बीच इस तरह के भक्ति कार्यक्रम आयोजन होने से लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था प्रकार होती है जिससे लोग व्याभिचार करने से वंचित रहते हैं। लोगों में आपसी भाईचारा की वृद्धि होती है।
भक्ति कार्यक्रम के मौके पर ओमप्रकाश कूंवर टार्जन, शंकरपुर पंचायत के मुखिया उमेश यादव, कमलदेव सिंह डीलर, लोकगायक प्रदीप सिंह, मनोज बाबू, इन्द्रानंद कुंवर, मनोज सिंह, केशव कुमार गुड्डू, वेदानंद कुंवर, रविंद्र कुमार ,ज्योति सिंह, रवि, मलेश्वर कुंवर, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, संजय सिंह एवं हजारों श्रद्धालुगण मौजूद थे।






















