नजरिया न्यूज़ धमदाहा /पूर्णिया।
राजद का प्रखंड अध्यक्ष गगन पासवान एवं उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष मिथिलेश दास की अगुवाई में जमा हुए दर्जनों कार्य करता एवं पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव की उपस्थिति में गगन पासवान को प्रखंड अध्यक्ष एवं एवं मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया पति परमानंद शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर दोनों का स्वागत किया है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गगन पासवान को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से धमदाहा में राजद को मजबूती मिलने की बात कही है। मौके पर प्रदेश महासचिव अमोद मंडल, प्रदेश सचिव राजू मंडल, कैलाश मेहता, पूर्व प्रत्याशी उपेन्द्र शर्मा, रणधीर राणा, दिवाकर रंजन उर्फ फंटूश, शंकर ब्रम्हचारी, विजय यादव, अमर यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।























