नजरिया न्यूज। भरगामा।
भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर फूटानी हाट के समीप मंगलवार की देर रात शिव शक्ति फर्टिलाइजर खाद बीज की दुकान में चोरों ने दुकान के छत का चदरा को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का चदरा तोड़कर दुकान के भीतर घुसकर दुकान में रखे लगभग 50 हजार नगदी समेत 2 स्प्रे मशीन सहित अन्य सामान चुरा लिए। पीड़ित खाद दुकानदार सोना सिंह ने बताया कि वे मंगलवार की शाम को करीब 6 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। इसके बाद वह जब बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दुकान खोलने आया तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं दुकान के छत का चदरा टूटा हुआ था। पीड़ित सोना सिंह के अनुसार चोरों ने दुकान का चदरा तोड़कर दुकान के काउंटर खोलकर लगभग 50 हजार रुपये नगदी व दुकान में रखे कीमती सामान चुरा कर ले गए।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों ने दुकान के छत पर बांस की सीढ़ी लगाकर छत का चदरा तोड़ दिया। और नगदी के अलावे कीमती सामान भी चोरी कर ले गया। इस चोरी की घटना को लेकर फूटानी चौक सहित आसपास के विभिन्न दुकानदारों ने बताया कि यहां इस तरीके की चोरी की घटना आम बात हो गई है। चंदन कॉस्मेटिक के मालिक चंदन ठाकुर ने बताया कि उनके दुकान में भी एक बार चोरी हो चुकी है। अभिनंदन इलेक्ट्रॉनिक के मालिक अभिनंदन यादव ने बताया कि उनके दुकान में भी एक बार चोरी हुई है। जबकि फूटानी चौक से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित रामकुमार सिंह के मकान में भी 28 फरवरी 2024 के देर रात्रि को 29 बोझे जूट की चोरी हुई थी। इस तरीके से लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं को लेकर स्थानीय दुकानदार सहित ग्रामीणों ने एसपी से चोरों को पकड़ने के साथ चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व चौकीदार तैनात कर सुरक्षा की मांग किया है।





















