नजरिया न्यूज़,
अररिया। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम कुसियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के समीप एक खाली प्लॉट में बने मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 158 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के पहुंचने से पहले मकान में रह रहा किरायेदार फरार हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि नरपतगंज के पूर्व विधायक जयप्रकाश यादव के चाहरदीवारी से घिरे कैंपस में बने मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां नशीले पदार्थों की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। छापेमारी के दौरान बोरों की तलाशी लेने पर उनमें से 158 किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामदगी पूर्व विधायक के प्लॉट में बने मकान से हुई है। हालांकि पूर्व विधायक ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस का मानना है कि गांजे की खेप आसपास के जिलों और स्थानीय तस्करों तक पहुंचाई जानी थी।
एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार किरायेदार अवधेश ऋषिदेव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है तथा पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
पूर्व विधायक के प्लॉट में बने मकान से 158 किलो गांजा बरामद, किरायेदार फरार
अररिया। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले की जानकारी सदर डीएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम कुसियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के समीप एक प्लॉट में बने मकान पर छापेमारी कर 158 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई से पहले मकान में रह रहा किरायेदार अवधेश ऋषिदेव फरार हो गया।
डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नरपतगंज के पूर्व विधायक जयप्रकाश यादव के चाहरदीवारी से घिरे कैंपस में बने मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। एनडीपीएस एक्ट के एसओपी का पालन करते हुए जब पुलिस ने बोरों की तलाशी ली तो उनमें से 158 किलो उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मकान पूर्व विधायक के प्लॉट में बना है। हालांकि पूर्व विधायक ने इस मामले से किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। सदर डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार किरायेदार अवधेश ऋषिदेव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की भी गहन जांच शुरू कर दी गई है।






















