नजरिया न्यूज़,
पटना। बिहार विधानसभा के बाहर गुरुवार को देश के युवाओं और छात्रों के अधिकारों की रक्षा को लेकर विपक्षी विधायकों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग उठाई गई।
विपक्षी नेताओं ने कहा कि NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब देश के युवाओं का भविष्य दांव पर हो, तब जनप्रतिनिधियों का मौन रहना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकार, न्याय और शिक्षा के सम्मान की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रहेगी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी विधायकों ने एक स्वर में कहा कि युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए संघर्ष जा
अररिया – फारबिसगंज में नवनियुक्त BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।
नजरिया न्यूज़,फारबिसगंज, अररिया। संवाददाता : राकेश कुमार। भारतीय जनता पार्टी बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन...













