नजरिया न्यूज। भरगामा।
प्रखंड के कुशमौल गांव में नशा के कारोबारी के द्वारा बाइक छीनकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।
मामले को लेकर आवेदक रानी देवी ने भरगामा थाना में आवेदन देकर बताई कि मेरे पड़ोसी सुबोध भगत का पुत्र रंजित कुमार कुशमौल के वार्ड संख्या 9 के बजरंग वली मंदिर से उत्तर किराना का दुकान संचालित करता है व दुकान से युवाओं को भ्रमित कर नशा का लत लगा रहा है। दुकान से गांजा,स्मैक,शराब का धडल्ले से बिक्री करता है व युवाओं को दुकान के अंदर भी बैठाकर नशा करवाता है। जबकि नशा के लत में पडे युवकों से मनमाने तरीके से पैसे की उगाही करते है। पैसे नहीं मिलने पर गाली गलौज व मोबाइल, बाइक भी छीन लेता है इसी क्रम में शुक्रवार को मेरे पुत्र गुलशन कुमार को बहला-फुसलाकर अपने दुकान पर ले गया व नशा करवाकर स्प्लेंडर बाइक छीन लिया। बीच बचाव करने आए मेरे पति प्रकाश झा को लोहे के रोड से मारपीट कर जख्मी कर दिया इससे पूर्व भी मेरे साथ मारपीट कर मेरे गले से चांदी का चेन छीन लिया था जिसपर स्थानीय लोगों ने समझौता कर मामला को शांत कर दिया। बताई रंजीत कुमार अपराधिक प्रवृति का युवक है जो आये दिन छिनतई व लूटपाट की घटना में लिप्त रहता है। जबकि रानी देवी ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।
इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ है घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करते हुए विधिसम्मत कार्यवाई की जाएगी।




















