पलासी प्रखंड क्षेत्र से बढ़ौली। 64 वर्ष पुरानी संस्था नवयुग सांस्कृतिक निकेतन बढ़ौली के तत्वावधान में 16 एवं 17 नवंबर को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रथम रात्रि में ‘सन्नाटा’ तथा दूसरी रात्रि में संस्था के कलाकार सोनू आनंद द्वारा रचित नाटक ‘इंसाफ’ का शानदार मंचन किया गया। दोनों नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम के निर्देशक सह उद्घोषक एवं शिक्षक कुमार रणजीत ने कहा कि आज के इलेक्ट्रॉनिक युग में सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जबकि बिखरते सामाजिक ताने-बाने को एक सूत्र में बांधकर रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एक
आवश्यक कड़ी हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ 95 वर्षीय वयोवृद्ध संस्थापक सदस्य सहतलाल विश्वास एवं बटेश्वर प्रसाद राही ने मंच पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाटक के मंचन में कलाकार विनित कुमार, बिनोद कुमार, विजेंद्र ठाकुर, राजू कुमार, प्रवीण कुमार, कृष्णा, भूषण, नीतीश एवं अमित सिंह ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक कुमार, गौतम राही, रविन्द्र कुमार, नरेश विश्वास, संतोष विश्वास एवं राकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। दो दिवसीय आयोजन ने क्षेत्र में सांस्कृतिक परंपरा और कला के संरक्षण का संदेश दिया।
पलासी में 22 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ मादक पदार्थ
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 22 ग्राम...

















