पलासी प्रखंड अंतर्गत मजलिसपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। सुबह से ही पंचायत सरकार भवन परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अनिकेत ने की। मौके पर पूर्व प्रमुख सदानंद यादव,
अंचलाधिकारी अंशु कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पीओ अख्तर आलम, बीपीओ शब्बीर आलम, एमओ कुमुद सिंह, बीएओ अनुराग विश्वास, डॉ. जहांगीर आलम, विकास कुमार, पंचायत के मुखिया प्रभुचंद बिश्वास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए स्वास्थ्य, बिजली, कृषि, मनरेगा, मत्स्य, आयुष्मान भारत, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, थाना तथा आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए गए थे। ग्रामीणों ने संबंधित काउंटरों पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं और आवेदन जमा किए। अधिकारियों एवं कर्मियों ने बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर बीडीओ कुमार अनिकेत ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने के साथ भविष्य में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।शिविर के दौरान कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के पास अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजा गया। स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में डॉ. जहांगीर आलम ने विशेष सहयोग किया।मौके पर
महिला पर्यवेक्षिका रीता कुमारी, पंचायत सचिव मन्नू पासवान, पीआरएस विनय कुमार झा, निधि रानी, शब्बीर भारती, प्रियंका देवी, शकुंतला कुमारी, एएनएम सोनिया मुर्मू तथा वार्ड सदस्य विजेश्वर यादव, वीरेंद्र पासवान, दिनेश सरदार एवं रंजित गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इस तरह के शिविर आयोजित होने से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन देने में काफी सहूलियत होती है। इससे आम लोगों का समय बचने के साथ सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच भी आसान हो रही है।
पलासी प्रखंड क्षेत्र से नवयुग सांस्कृतिक निकेतन बढ़ौली में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने नाटक से बांधा समां
पलासी प्रखंड क्षेत्र से बढ़ौली। 64 वर्ष पुरानी संस्था नवयुग सांस्कृतिक निकेतन बढ़ौली के तत्वावधान में 16 एवं 17 नवंबर...


















