समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह),
अमृतसर पंजाब में आयोजित द इंडियन अकेडमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स द्वारा आयोजित 91वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी सह पुरस्कार वितरण 16 नवम्बर 2026 को दलसिंहसराय निवासी वरिष्ठ चित्रकार मोहम्मद सुलेमान को मेडल ,प्रमाणपत्र ,11हजार की नगद राशि एवं कला प्रदर्शनी की कैटलॉग. देकर पुरस्कृत किया गया। अकेडमी के इस समतोह में देश के प्रख्यात मूर्तिकार एवं चित्रकार पद्मश्री प्रोफ़ेसर बिमान बिहारी दास ने अपने हाथों से यह सम्मान दिया जहां पंजाब के अन्य वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद थे।
चित्रकार मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि इस राष्ट्रिय कला पुरस्कार में मेरी कलाकृति शीर्षक अशीर्षक 1,मिश्रत माध्यम में कैनसन कागज पर बनी चित्रकृति ,अकार 30*42cm के लिए प्रदान किया गया था।
इसकी जानकारी मिलते ही नगर सभापति आभा सुरेका,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, सुशिल कुमार सुरेका,हरिओम प्रसाद, डॉ संजीव प्रकाश, उत्सव जायसवाल, प्रेम जायसवाल, सज्जन कुमार,बलराम पंडित, संतोष कुमार,सपन कुमार,मोती ठाकुर,मो आलमगीर,इसरत जहाँ, अंजलि नायक, लालिमा कुमारी, रत्नेश कुमार, सुधीर कुमार चौधरी सहित कला प्रेमियों ने बधाई दिया।



















