पलासी प्रखंड की बरकुंभा पंचायत में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके माध्यम से लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों की पहचान करने तथा उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने की पहल की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि जनजातीय समुदाय के परिवारों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रिंस कुमार, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार, वार्ड सदस्य ललित मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समुदाय के उत्थान, अधिकारों के प्रति जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई
पलासी मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
पलासी प्रखंड के मजलिसपुर वार्ड संख्या 07 में मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को मोबाइल सहित...



















