संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को कुजरी और फरसा डांगी इलाके में छापेमारी कर चोरी की सात बाइक बरामद की। इस दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों जगहों पर
छापेमारी की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में फरसा डांगी निवासी रहीम, मो. हसनैन अहमद, सोनू, राशीद, तहमीद, मिनित्याज उर्फ खरथू और रहमतुल्ला शामिल हैं।इस मामले में पलासी थाना दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय, अररिया भेज दिया गया है। पुलिस बरामद बाइकों के चेचिस और इंजन नंबर की जांच कर रही है, ताकि चोरी की घटनाओं का पता लगाया जा सके। साथ ही बाइक चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


















