पलासी प्रखंड के मजलिसपुर वार्ड संख्या 07 में मोबाइल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को मोबाइल सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान महेंद्रपुर गांव निवासी अनमोल कुमार मंडल के रूप में हुई है।मजलिसपुर निवासी विद्यानंद ऋषिदेव के आवेदन पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार, बीते 15 नवंबर की शाम करीब सात बजे छठ पर्व के कार्य में व्यस्त रहने के दौरान घर से मोबाइल चोरी कर भागने का आरोप लगाया गया है। बाद में ग्रामीणों ने युवक को मोबाइल सहित पकड़ लिया।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को बुधवार को न्यायालय में पेशी के लिए अररिया भेज दिया गया है।
पलासी बरकुंभा पंचायत में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन जनजातीय परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया गया जोर
पलासी प्रखंड की बरकुंभा पंचायत में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस...




















