नजरिया न्यूज। भरगामा।
रात्रि छापेमारी में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
भरगामा पुलिस ने रात्रि छापामारी में दो वारंटी अभियुक्त दुखा यादव पिता शीतल यादव एवं संतोष यादव पिता दुखा यादव दोनों शेखपुरा वार्ड नंबर 8 थाना भरगामा जिला अररिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई अखिलेश कुमार , एएसआई गौरीशंकर यादव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम करने को लेकर लगातार छापेमारी की जाती है। व पुराने पेंडिंग मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।






















