नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
एक लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार को बारसोई नगर पंचायत के नए ईओ रजनीश कुमार ने पदभार ग्रहण किया। बता दें कि इससे पहले निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी ब्रिज किशोर राम ने वॉलंटरी रिटायरमेंट ले लिया था। जिसके चलते 2 महीने से भी अधिक समय तक बारसोई कार्यपालक पदाधिकारी का पद रिक्त रहा। अंतत सरकार द्वारा रजनीश कुमार को बारसोई के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में भेजा है। वहीं शुक्रवार को नए पदाधिकारी का स्वागत मुख्य पार्षद और उसके कैबिनेट के पार्षदों ने मिलकर किया। इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने सभी प्रतिनिधियों की तरफ से पुष्प कुछ देकर श्री कुमार का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं नए नगर ईओ श्री कुमार ने उपस्थित वार्ड सदस्यों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा की, हमारा काम टीमवर्क है। मिलजुल कर ही किसी क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। इसलिए हम अपेक्षा रखेंगे कि हम सभी लोग आपस में मिलजुल कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें। और जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएं।वहीं इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह ,मेघनाथ मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तिलक साह, दीपक कुमार दास इत्यादि व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






















