संवाददाता:- राजीव कुमार
जोगबनी:- होली और आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी, अवैध सामग्री, मादक पदार्थ आदि की रोकथाम एवं इसमें संलग्न तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के संयुक्त आदेश पर जोगबनी थाना क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन जगहों पर चेक पोस्ट लगाया गया है जिसमे मीरगंज पुल के समीप,जोगबनी थाना के सामने,किसान चौक सहित ,तेलहरी पूरानी जोगबनी में चेक पोस्ट लगाया गया है,जोगबनी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार भारत नेपाल सीमा से सटे कुछ जगहों को चिन्हित कर चेक पोस्ट बेरियर लगवाया गया है, जिससे आगामी पर्व होली और लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो,






















