उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दीपक त्रिपाठी बने किसान कांग्रेस के नेशनल ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर
प्रतिभा सिंह/मीरा प्रवीण वत्स, नजरिया न्यूज, नई दिल्ली/सुलतानपुर,12मार्च।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूरे देश में किसान कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर , ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर की सूची जारी की है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के कादीपुर के सरायरानी के रहने वाले दीपक त्रिपाठी पुत्र कृष्ण देव त्रिपाठी को कांग्रेस पार्टी ने किसान कांग्रेस का ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर बनाया है । पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के इस निर्णय का स्वागत हो रहा है।
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की मजबूती के आगाज के रूप में इस कदम को देखा जा रहा है।
कांग्रेसियों और समर्थकों ने कहा :
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा और रोजगार की गारंटी और किसानों के हित में किए जा रहे वादों को लेकर देश का करोड़ों युवा व किसान कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। बीजेपी ने देश 10वर्षों में देश को निराश किया। देश में साल 2014 से 2022 के बीच 22 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने केंद्रीय सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया।
दीपक त्रिपाठी, नेशनल कोआर्डीनेटर, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी
इसी अवधि में जिन लोगों को सरकारी नौकरी के योग्य पाया गया उनकी संख्या मात्र 7.22 लाख थी। वहीं राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनते ही केंद्र में रिक्त सभी 30लाख पदों को भरने का वायदा किया है। केंद्र की सरकारी नौकरी के लिए 2014से 2022के बीच आवेदन करने वाले बेरोज़गार 22करोड़ सहित सभी ग्रेजुएट युवाओं को एक लाख रुपये एक वर्ष तक देकर हुनरमंद बनाने और निजी या सरकारी क्षेत्र में नौकरी के काबिल बनाने का वादा किया है। राहुल गांधी के इस वायदे और किसान संगठन को मजबूत करने की पहल से सुल्तानपुर के कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है । किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने संगठन की ओर से दीपक त्रिपाठी का राष्ट्रीय ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर खुशी जताई है । कादीपुर जयसिंहपुर सुल्तानपुर इसौली व लंभुआ के कांग्रेसी दीपक त्रिपाठी के मनोनयन पर खुशी प्रकट की र्हैं ।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन कनौजिया, दिलीप मिश्रा, राजदेव शुक्ल, सईद खालिद, सब्बू, अवधेश गौतम, नितिन मिश्रा, शक्ति प्रसाद तिवारी,सुरेंद्र प्रताप मिश्रा, अबरार अहमद, इकरार अहमद इदरीसी, शुभम रावत, श्रीनाथ मिश्रा, मनोज तिवारी, रामसूरत रावत आदि ने भी श्री तिवारी के मनोनयन प्रश्र खुशी जताई है ।





















