नजरिया न्यूज। भरगामा।
एक तरफ जहां राज्य सरकार शुद्ध पेयजल घर घर पहुंचाने का वादा कर खुद की पीठ थपथपा रहीं हैं। इन सब से इतर भरगामा प्रखंड प्राथमिक विद्यालय बुर्जा टोला मुसहरी का चापाकल बरसों से खराब पड़ा है।
विद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नही रहने के कारण छात्र छात्राओ को बाहर जाकर दूषित जल पीने को मजबूर होना पड रहा है। विद्यालय के आसपास जितने भी चापाकल मौजूद है सभी से आयरन युक्त दूषित जल आता है जिसे पीकर छात्र विभिन्न प्रकार के बिमारी के चपेट में आ रहें हैं। शुद्ध पानी की तलाश में छात्र छात्राए इधर उधर भटकते रहते हैं।
इन सबों से इतर विद्यालय परिसर स्थित चापाकल अपने बदहाली का आंसू बहा रहा हैं।
स्थानीय ग्रामीण व छात्र ने बताया पीएचईडी विभाग द्वारा लगाये गए चापाकल वर्षों से खराब पडा है इस बात की सुचना कई बार विभाग को दी गई लेकिन विभाग के उदासीनता के कारण छात्र सहित आमजन को काफी परेशानी होती है। शुद्ध पेयजल न मिलने की स्थिति ग्रामीण परिवेश के लोग पानी के तलाश इधर-उधर भटकते रहते हैं।
नवीन यादव, पूर्व सरपंच जितेंद्र यादव, तेज नारायण ऋषिदेव, पंचायत समिति सदस्य रामनारायण विश्वास ने पीएचईडी विभाग से अविलंब विद्यालय परिसर स्थित चापाकल को सुधार करवाने का मांग किया है। कहा विभाग विद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करें ताकि छात्र छात्राओ को राहत मिले।





















