नजरिया न्युज।भरगामा।
प्रखंड के युवा व तेजतर्रार वक्ता को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के उपस्थिति में प्रखंड प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया।
प्रखंड के आदिरामपुर निवासी संजय कुमार मिश्र को भरगामा प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव एवं दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में प्रखंड प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया जिससे पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवा एवं तेजतर्रार समाजसेवी संजय कुमार मिश्र के प्रखंड प्रवक्ता बनने से पार्टी को नई दिशा और दशा मिलेगी और पार्टी हर क्षेत्र में मजबूत बनेगी। हलांकि श्री मिश्र सभी वर्ग में अपनी ख़ास छवि रखते हैं जिससे पार्टी को हर मायने में फायदा होगा।
संजय मिश्रा ने कहा हमें जो दायित्व मिला है उस दायित्व को मैं अपने कर्म व निष्ठा से उसपर खरा उतरने का कोशिश करूंगा।
वहीं जिलाध्यक्ष आशीष कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ महेश ऋषिदेव, प्रदेश सचिव पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान, जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी ने नव मनोनीत दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष को बधाई दिया है।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव के अलावा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार उर्फ विजय चौपाल,जिला महासचिव सुवोध श्रीवास्तव,शिवनारायण भगत,मो नौरेज, संतावन मुंडा,मिथलेश मंडल,मो नौरेज,बिनोद सिंह,संजय झा,नंद मोहन झा,रानी देवी,दीपक मंडल,संजय पासवान,नटवर ठाकुर,राजेन्द्र मंडल,आदि ने बधाई दिया है।






















