आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
आगामी लोकसभा चुनाव2024 को लेकर सोमवार को बौसी थाना क्षेत्र के फरकिया,बौसी,तमघट्टी,मधुसूदन नगर आदि जगहों पर बौसी थानाध्यक्ष विकास पासवान के नेर्तत्व में बौसी थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों व सीआईएसएफ 383 बटालियन के कमांडो के साथ फ्लैग मार्च निकाला।बौसी थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रशासन गम्भीर है।
शांतिपूर्ण माहौल में स्वच्छ,निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने में प्रशासन प्रतिबद्ध हैं।इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजनों में विश्वास पैदा करना है कि भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।प्रशासन किसी को भी मताधिकार से वंचित नहीं होने देगी।सुदूर इलाके में भी अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहेगा।बौसी थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया ।





















