नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
चुनाव के समय लोगों को भड़काने वाले, मारपीट को अंजाम देने वाले तथा मनचले लोगों की सूची बनाकर जल्द से जल्द उपलब्धय कराऐं। वक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने सेक्टर पदाधिकारी एवं टोला सेवकों के साथ बुलाई गई विधान सभा स्तरीय विशेष बैठक में सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में कही, वहीं इस अवसर पर बारसोई और बलरामपुर दोनों प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, थानाध्यक्ष और एसडीपीओ जैसे पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री दीक्षित ने कहा कि पुलिस के तरफ से तो सूची मिल ही रही है।
परंतु टोला सेवक और सेक्टर पदाधिकारी को भी अपने क्षेत्र के उक्त लोगों की पहचान कर सूची बना कर देना है। ताकि इन लोगों के विरुद्ध सीधे 107 की कार्रवाई हो सके।
बैठक में अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण बलरामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार आबादपुर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह बैठक में भाग लिया ।





















