*बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता, किशनगंज, नजरिया न्यूज, 11मार्च।*
आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के द्वारा संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में बताया कि *मेरा पहला वोट देश देश के लिए* अभियान के तहत युवा निर्वाचको ,छात्र एवं छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी है। युवा निर्वाचकों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले के सभी महाविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थानों तथा उच्च विद्यालयों में आगामी 15 दिनों तक सघन अभियान के रूप में चलाया जाना है। उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले चुनाव के आधार पर बिहार में मतदान का प्रतिशत राष्ट्रीय प्रतिशत से कम है । जिसे राष्ट्रीय स्तर से अधिक लाने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्य में सभी कॉलेज, सभी शैक्षणिक संस्थान में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से स्वीप एक्टिविटीज चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लगभग 25000 नए युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इन युवाओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में जोड़ने की कार्रवाई की जानी है । जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए 18 से 21 वर्ष के आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को इस कार्य में जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेशक किया कि जिला अंतर्गत सभी कॉलेज एवं हाई स्कूल में वाद विवाद पेंटिंग स्लोगन राइटिंग इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए तथा विद्यार्थियों को वोटिंग की प्रक्रिया से संबंधित लाइव डेमो भी दिया जाए ताकि उनके अंदर वोटिंग से संबंधित झिझक खत्म हो सके साथ ही उन्होंने यह भी निदेशक किया कि सभी नए जोड़े गए युवा वोटरों तक बीएलओ के माध्यम से पहुंचकर उन्हें मतदान हेतु भी प्रेरित किया जाए। कार्यक्रम में कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के साथ अपर सम्हर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय प्रभारी स्वीप कोषांग, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कॉलेज के प्राचार्य जिला के स्वीप आइकंस के साथ अन्य पदाधिकारीगण तथा कर्मीगण उपस्थित थे।





















