=वित्तीय वर्ष 2023-24और वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत सरकारों की व्यय और और प्राप्ति की नजरिया न्यूज टीम ने किया अध्ययन
बिहार से बीरेंद्र चौहान और उत्तर प्रदेश से अनिल उपाध्याय की रिपोर्ट,नजरिया न्यूज, 09मार्च।
बिहार और उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत सरकारों की व्यय करने की क्षमता घट रही है। इसका मुख्य कारण विकास कार्यों में रोड़ा लटकाने वालों की बढ़ती संख्या बताई गई है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के विकास खंड करौदीकलां अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरीपुर में अतिरिक्त वर्ग कक्ष के लिए ग्राम पंचायत द्वारा 3.50लाख रुपये प्रस्तावित किए गए हैं लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास जर्जर हो चुके भवन को जमींदोज करने की अनुमति देने की फुर्सत नहीं है।ऐसी ही अड़चनों के चलते अन्य ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी परेशान हैं।
फिलहाल नज़रिया न्यूज टीम ने बिहार प्रदेश के किशनगंज जिले के दो ग्राम पंचायत बिशनपुर और बुधरा तथा सुल्तानपुर-जिले के दो ग्राम पंचायतों गुदरा और बहाउद्दीनपुर का अध्ययन किया। इन चार ग्राम पंचायतों में बिहार प्रदेश की ग्राम पंचायत विशनपुर और उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायत गुदरा का परफॉर्मेंस वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में अच्छा है।
बिहार प्रदेश में एक जिला किशनगंज है। इस जिले में एक ग्राम पंचायत बुधरा है। यह ग्राम पंचायत प्रखंड मुख्यालय भी है। ग्राम प्रधान, प्रखंड प्रमुख और प्रखंड विकास अधिकारी यहां बैठते हैं।
चालू वित्तीय वर्ष 2023-24में 09मार्च 2023तक 20लाख, 84हजार 824रुपये बुधरा ग्राम पंचायत द्वारा व्यय किया गया है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में 31मार्च तक 54लाख,93हजार, 906रुपये ग्राम पंचायत बुधरा द्वारा व्यय किया गया था।
गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 34लाख रुपये कम व्यय किया गया है। फिलहाल अभी 10दिन का समय चालू वित्तीय वर्ष का बचा हुआ है। इन 10 दिनों में 34लाख रुपये का विकास घाटा क्या पूर्ण होगा? इसकी जानकारी वित्तीय वर्ष के समाप्ति के बाद ही मिलेगी।
बिहार प्रदेश में ही किशनगंज जिला में ग्राम पंचायत विशनपुर भी एक ग्राम पंचायत है।
ग्राम पंचायत विशनपुर कोचाधामन प्रखंड की ही नहीं बिहार प्रदेश में बाजार स्थापना की लिहाज से ऐतिहासिक ग्राम पंचायत है। इस पंचायत की पहचान ग्रामीण हाट के रूप में भी हैं। वित्तीय वर्ष 2023 -24में विशनपुर ग्राम पंचायत के द्वारा 41लाख,96हजार,09रुपये व्यय किया गया है। व्यय करने के लिए 49लाख,92हजार, 354रुपये ग्राम पंचायत के पास उपलब्ध थे।
वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23में ग्राम पंचायत विशनपुर के द्वारा 27लाख, 99 हजार,684रुपये व्यय किया गया था। वित्तीय वर्ष वर्ष 2022-23 ग्राम पंचायत विशनपुर को 61लाख, 35हजार674रुपये प्राप्त हुए थे।
उतर प्रदेश में सुलतानपुर जिला अंतर्गत विकास खंड करौदीकलां के प्राथमिक विद्यालय हरीपुर में जर्जर विद्यालय भवन जमींदोज करने की अनुमति नहीं मिलने से ग्राम पंचायत हरीपुर द्वारा प्रस्तावित अतिरिक्त वर्ग कक्ष की 3.50लाख रुपये की योजना रुकी हुई है-नजरिया न्यूज।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत विशनपुर गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष लगभग 12लाख रुपये विकास मद में अधिक व्यय किया है। उल्लेखनीय है कि एक ही जिले में स्थित दो ग्राम पंचायतों में बुधरा ग्राम पंचायत विकास कार्य कराने में गत वर्ष की सापेक्ष फिसड्डी साबित हुई। वहीं ग्राम पंचायत विशनपुर अव्वल साबित हुआ है।
उत्तर प्रदेश- ग्राम पंचायत गुदरा और बहाउद्दीनपुर:
सुलतानपुर जिला में विकास खंड करौदीकलां में ग्राम पंचायत गुदरा और बहाउद्दीपुर स्थित है। ग्राम पंचायत गुदरा को वित्तीय वर्ष 2023-24में 12लाख, 20,181 रुपये व्यय करने के लिए मिले। ग्राम पंचायत ने 10लाख,09,760रुपये 09मार्च तक व्यय किया। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23में 15 लाख, 65, 03 36रुपये व्यय करने के लिए मिले थे जिसमें से 11लाख, 97 हजार 200रुपये व्यय हुए थे। विकास के नजरिए से देखा जाए तो ग्राम पंचायत गुदरा की उपलब्धियों में गत वर्ष की सापेक्ष लगभग दो लाख रुपये का सुधार हुआ है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इसमें और उछाल आ सकता है।
विकास खंड करौदीकलां अंतर्गत ही ग्राम पंचायत बहाउद्दीनपुर को वित्तीय वर्ष 2023-24में व्यय करने के लिए 22लाख 42,098 रुपये मिले जिसमें से 18लाख, 36,,894रुपये 09मार्च तक व्यय हुए। वहीं पिछले वर्ष 2022-23में व्यय करने के लिए 25 लाख, 22,452रुपये मिले थे। जिसमें से20लाख,74028रुपये व्यय हुए थे। विकास के नजरिए से बहाउद्दीनपुर पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग तीन लाख रुपए से पीछे है। फिलहाल अभी वित्तीय वर्ष 2023नौ दिन शेष हैं।





















