नज़रिया न्यूज
धमदाहा /पूर्णिया ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय धमदाहा में मुख्य पार्षद रानी देवी में क्षेत्र की आधा दर्जन महिलाओं को बूके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र से आई महिलाओं ने भी बुके एवं अंग वस्त्र देकर रानी देवी को सम्मानित की। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इससे पूर्व बिशनपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी में भी अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर अपने पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया है। मौके पास मुखिया उषा देवी ने कहा प्रखंड के 20 में से 10 मुखिया के साथ-साथ दूसरे जनप्रतिनिधि भी 50% सीट पर काबीज है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं में भी महिलाओं ने अपनी लोहा बनवाया है। जो महिलाओं के सशक्तिकरण का परिचायक है। ऐसे में समय आ गया है कि महिलाएं एक दूसरे को सहयोग कर उनके हाथों को मजबूत करें ताकि महिला भय मुक्त होकर उतरो उत्तर अपना विकास कर सके।